GAIL Full Form (Gas Authority of India Limited)

Ad:

https://www.hindisarkariresult.com/gail-full-form/
GAIL Full Form

GAIL Full Form in Hindi, GAIL: Gas Authority of India Limited (भारतीय गैस प्राधिकार लिमिटेड)

GAIL का फुल फॉर्म “Gas Authority of India Limited” (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) है जिसका हिंदी अर्थ भारतीय गैस प्राधिकार लिमिटेड होता है. GAIL भारत में गैस उत्खनन करने वाली शीर्ष तकनीकी संस्था है। गेल (GAIL Full Form) की स्थापना 1984 में हुई. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। GAIL द्वारा भारत के साथ साथ विदेशों में भी कई परियोजनाएँ संचालित की जा रही हैं। जिनमे से म्यांमार, वेनेजुएला व ईरान में जारी परियोजनाएँ आर्थिक तथा सामरिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL) क्‍या है?

GAIL सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (GAIL Full Form) है, जो भारत के 10 महारत्‍नों में से एक है। इस उपक्रम का मुख्‍य कार्य प्राकृतिक गैस से संबंधित कार्य करना है, जैसे उत्‍पादन, अन्‍वेषण, वितरण, विपणन एवं संचरण आदि।

GAIL का इतिहास

GAIL का स्थापना वर्ष 1984 में भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा किया गया था जिसको प्रारंभ में हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाईपलाईन परियोजना की जिम्‍मेदारी दी गई थी. बाद में यह परियोजना पूरे विश्‍व की सबसे वृहद परियोजनाओं में से एक बन गयी. आज यह भारत में गैस उत्खनन करने वाली शीर्ष तकनीकी संस्था है.

GAIL में निम्नलिखित विभाग है:

  • मार्केटिंग विभाग
  • वित्‍त विभाग
  • परियोजना विभाग
  • व्‍यापार विकास विभाग
  • मानव संसाधन विभाग

गेल इंडिया लिमिटैड की ऑफिशियल वेबसाईट https://gailonline.com/है,  जिसके माध्‍यम से आप गेल लिमिटेड से संबंधित अनेक जानकारी प्राप्‍त कर सकते है।

GAIL इंडिया लिमिटेड के प्रमुख कार्य

GAIL द्वारा मुख्‍य रूप से भारत देश हेतु प्राकृतिक गैस से संबंधित कार्य जैसे उत्‍पादन, अन्‍वेषण, वितरण, विपणन एवं संचरण आदि किया जाता है. GAIL द्वारा किये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य निम्नलिखित हैं:

प्राकृतिक गैस अन्‍वेषण एवं उत्‍पादन

GAIL इंडिया लिमिटेड (GAIL Full Form) का प्रमुख कार्य प्राकृतिक गैस का उत्‍पादन एवं उससे संबंधित अन्‍वेषण करना है। प्रारंभ में गेल प्राकृतिक गैस हेतु संरक्षित स्‍त्रोतों पर निर्भर था। बाद में GAIL ने प्राकृतिक गैस हेतु नए स्रोत की खोज प्रारंभ की तथा गैस के उत्‍पादन एवं अन्‍वेषण का कार्य प्रारंभ किया गया। वर्तमान में गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा 11 उत्‍पादन एवं अन्‍वेषण ब्‍लॉकों के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। इन ब्‍लॉकों में कार्य गेल द्वारा सहायक/संयुक्‍त कंपनीयों के साथ मिलकर किया जाता है, जिनमें से प्रमुख है:- ONGC, OIL, GSPC, BPRL, हार्डी एक्‍सप्‍लोरेशन एंड प्रोडक्‍शन, JOGPL इत्यादि. इन 11 ब्‍लाकों में से 9 ब्‍लॉक में हाइड्रोकार्बन की खोज की गई है. इनमें निम्‍नलिखित होइड्रोकार्बन की खोज हुई है:-

  • सीबी-ओएनएन
  • एए-ओएनएन
  • जीके-ओएसएन
  • सीवाई-ओएस

प्राकृतिक गैस संचरण

गेल के प्रमुख कार्यो में ही यह कार्य भी सम्मिलित है, जिसके अंतर्गत प्राकृतिक गैस एवं अन्‍य जीवाश्‍म ईंधन को देश के हर हिस्‍से में पहुचाने का कार्य किया जाता है। इसमें ईंधन को कुशल, सुरक्षित तरीके से एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान तक पहुंचाना एक बडी चुनौती है। इसमें विभिन्‍न प्रकार की गैस पाईपलाईनों का उपयोग किया जा रहा है। इस प्रकार गेल इंडिया लिमिटेड एक प्रमुख गैस पाइपलाईन ऑपरेटर के रूप में कार्य करती है. वर्तमान में देश के 19 राज्‍यों में गेल द्वारा प्राकृतिक गैस पाईपलाईन के माध्‍यम से प्राकृतिक गैस पहुंचाया जा रहा है. ये राज्य हैं: असम, बिहार, दिल्ली, गोवा, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड

प्राकृतिक गैस मार्केटिंग

गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL Full Form) द्वारा प्राकृतिक गैस की मार्केट के विकास में अहत रोल अदा किया है। वर्तमान में गेल द्वारा देश की लगभग 60 प्रतिशत प्राकृतिक गैस की बिक्री की जाती है।

एल.एन.जी. की आपूर्ति

गेल लिमिटेड (GAIL limited) द्वारा एल.एन.जी.( तरलीकृत प्राकृतिक गैस) के क्षेत्र में कार्य किए जाते है, इसके द्वारा एल.एन.जी. के अंतर्राष्‍ट्रीय उत्‍पादकों, आपूर्तिकर्ताओं एवं ट्रेडर्स के साथ विभिन्‍न एम.ओ.यू. तथा करार किए है, जिनके माध्‍यम से गेल द्वारा कतर एवं ऑस्‍ट्रेलिया जैसे देशों से एल.एन.जी. खरीद रहा है।

तरल हाइड्रोकार्बन का उत्‍पादन

GAIL उपक्रम द्वारा एल.पी.जी. जैसे तरल हाइड्रोकार्बन का उत्‍पादन किया जा रहा है। इस उपक्रम में उत्‍पादित की जाने वाली एल.पी.जी. को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को बेचा जाता है। इसके अलावा प्रोपेन, पेंटेन, एवं नेफ्था का उत्‍पादन भी किया जाता है।

एल.पी. जी. संचरण

गेल गैस लिमिटेड (Gail Gas Ltd) भारत देश का पहला उपक्रम है, जो एल.पी.जी. ट्रांसमिशन हेतु पाईपलाइनों का संचालन करता है एवं स्‍वामित्‍व रखता है। वर्तमान में गेल का पाईपलाइन नेटवर्क लगभग 2033 किलोमीटर का है।

  • जामनगर-लोनी एल.पी.जी. पाईपलाईन 1410 किलोमीटर लंबी है, जो राजस्‍थान राज्‍य के अजमेर तथा जयपुर, हरियाणा राज्‍य के पियाला व गुड्गांव, दिल्‍ली राज्‍य के मदनपुर खादर और उत्‍तरप्रदेश के गाजियाबाद तक फैली है।

इसे भी पढ़ें: BHEL का फुल फॉर्म क्या है? BHEL के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां

  • विशाखापत्‍तनम-सिकंदराबाद पाईपलाईन लगभग 618 किलोमीटर लंबी है, जो विशाखापत्‍तनम से सिकंदराबाद तक फैली है।

पेट्रोकेमिकल का उत्‍पादन

गेल गैस लिमिटेड (Gail Gas Limited) द्वारा पेट्रोकेमिकल (पॉलीमर) का उत्‍पादन किया जाता है, जो पूर्णता पर्यावरण हितैषी तथा पुनर्चक्रण योग्‍य है।

पेट्रोकेमिकल मार्केटिंग ग्रुप का संचालन

गेल द्वारा पेट्रोकेमिकल का विक्रय/बिक्री, संचरण आदि का कार्य के लिए विभिन्‍न मार्केटिंग कंपनीयों का उपयोग किया जाता है.

Gail गेल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनियां

गेल (GAIL Full Form) के द्वारा कई सहायक कंपनियों का गठन किया गया है, जिसके माध्‍यम से प्राकृतिक गैस से संबंधित कार्यो का प्रचालन किया जाता है। Gail की प्रमुख सहायक कंपनियां निम्नलिखित हैं:

  • ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलीमर लिमिटेड (बीसीपीएल)
  • गेल गैस लिमिटेड
  • (सिंगापुर) गेल ग्‍लोबल पीटीई लिमिटेड
  • (यूएसए) गेल ग्‍लोबल इंक. (जीजीयूआई)
  • गेल ग्लोबल यूएसए एलएनजी एलएलसी (“जीजीयूएलएल”)

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.