DNA Full Form (Deoxyribonucleic Acid)

Ad:

https://www.hindisarkariresult.com/dna-full-form/
DNA Full Form

DNA Full Form in Hindi, DNA: Deoxyribonucleic Acid (डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल)

DNA का Full form ‘Deoxyribonucleic Acid’ होता है जिसे हिंदी में ‘डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल’ कहा जाता है. DNA कभी मरता नहीं है यह अमर होता है और पीढ़ी दर पीढ़ी एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में ट्रांसफर होता जाता है.

DNA एक ऐंसी संरचना जो कि सभी जीवित कोशिकाओं में पाई जाती है अर्थात सभी जीवों में DNA पाया जाता हैं. DNA अमर होता है और पीढ़ी दर पीढ़ी ट्रांसफर होता जाता है. इस पोस्ट में हम आपको DNA के बारे में (DNA Full Form) पूरी जानकारी देने वाले हैं जैसे DNA क्या होता है, डीएनए की फुल फॉर्म क्या है, इसका क्या कार्य होता है, DNA Test क्या होता है और कैसे होता है, इसका क्या महत्व है आदि.

DNA क्या है? (DNA in Hindi)

जीवित कोशिकाओं के गुणसूत्रों में पाए जाने वाले तंतुनुमा अणु को DNA कहा जाता है. DNA का आकार घुमावदार सीढ़ी की तरह होता है और यह प्रत्येक जीवों में पाया जाता है. DNA में अनुवांशिक गुण मौजूद होता है और DNA हर जीवित कोशिका के लिए अनिवार्य है.

DNA का संरचना

मनुष्य के DNA में लगभग 3 बिलियन बेस होते हैं और यह 99.9 प्रतिशत सभी मनुष्यों में समान होते हैं बाकी का 0.01 प्रतिशत सभी मनुष्यों को एक दूसरे से अलग बनाता हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी चिंपांजी और मनुष्य के DNA में 98 प्रतिशत समानता रहती है.

D – Deoxyribo

N – Nucleic

A – Acid

DNA हर कोशिका में 0.09 माइक्रोमीटर की जगह घेरता है. 1 ग्राम DNA में 700 टेराबाइट की जानकारी संरक्षित की जा सकती है और 2 ग्राम DNA में पूरी दुनिया के इंटरनेट डाटा को सुरक्षित किया जा सकता है. DNA अपना प्रतिरूप (DNA Full Form) बनाता है जिससे हर कोशिका विभाजन के समय हर नई कोशिका को DNA मिल सके. हमारे शरीर से प्रतिदिन एक हजार से लेकर दस लाख तक DNA नष्ट हो जाते हैं. दुनिया की जितनी भी प्रजातियां हैं उनकी जानकारी को एक चम्मच DNA में सुरक्षित किया जा सकता है.

डीएनए की खोज

DNA की खोज वर्ष 1953 में वैज्ञानिक जेम्स और फ्रांसिस क्रिक ने किया था और इस खोज के लिए इन्हें वर्ष 1962 में नोबेल पुरुष्कार से सम्मानित भी किया गया था. DNA एक मॉलिक्यूल होता है जिसमें सभी जीवों के जेनेटिक कोड मौजूद होते हैं. DNA सभी जीवों अर्थात मनुष्यों, पेड़-पौधों, बैक्टेरिया, जीव-जंतुओं, कीटाणु आदि सभी में पाया जाता है.

हमारे शरीर में DNA लाल रक्त कोशिकाओं को छोड़कर लगभग हर कोशिकाओं में पाया जाता है. हर इंसान को अपने माता पिता से 23 जोड़ें DNA प्राप्त होते हैं, प्रत्येक जोड़ें में से एक माता द्वारा तथा एक पिता द्वारा प्राप्त होता है. अर्थात किसी भी इंसान का DNA उसके माता पिता के DNA के मिश्रण से बना हुआ होता है. यही कारण है माता पिता के बहुत से लक्षण बच्चों में एक जैंसे पाए जाते हैं जैंसे कद, चमड़ी का रंग, बालों का रंग, आंखे आदि.

DNA Test क्या होता है और यह कैसे किया जाता है?

DNA Test एक तकनीक है जिसके बारे में आपने जरूर कभी फिल्मों और समाचारों में सुना होगा लेकिन शायद ही यह पता हो कि DNA Test क्या होता है, क्यों होता है और कैसे होता है.

DNA Test के द्वारा एक दूसरे से रक्त संबंधों का पता लगाया जा सकता है. ज्यादातर केस में DNA Test करने के पीछे यही रीज़न होता है. वर्तमान समय में विज्ञान में DNA के लगभग 1200 तरह के Test उपलब्ध है. DNA एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित होता है. प्रत्येक मनुष्य के जीन्स में 46 गुणसूत्र होते हैं जिनमें से 23 पिता के तथा 23 माता के होते हैं. DNA Test के द्वारा किसी बच्चे के माता पिता का पता लगाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: HIV का फुल फॉर्म क्या है?

DNA में अनुवांशिक गुणों (DNA Full Form) की पूरी जानकारी होती है. DNA Test की मदद से अनुवांशिक बीमारियों का पता लगाया जा सकता है और यह निश्चित किया जा सकता है कि आपको आने वाले समय में कौन सी बीमारी होगी. DNA से आंखों का रंग, बालों का रंग आदि भी सुनिश्चित किया जा सकता है.

DNA अमर होता है. अगर कभी किसी के DNA में परिवर्तन पाया जाता है तो उसे म्यूटेशन कहा जाता है, क्योंकि माना जाता है कि यह किसी रासायनिक दोष की वजह से हुआ होगा या फिर सूर्य की पराबैगनी किरणों की वजह से हुआ होगा.

DNA Test मनुष्यों में मूत्र के सैंपल, बालों, गाल के अंदर की कोशिकाएं, खून एवं त्वचा आदि की मदद से किया जा सकता है. इन सैंपल की मदद से मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाएं DNA की जांच करती हैं और जांच की रिपोर्ट सामान्यतः 10 से 20 दिनों के अंदर देती है. DNA जांच का खर्च 5,000 से 50,000 रुपये तक हो सकता है. यह उस पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार की जांच करा रहे हैं.

डीएनए का महत्व

मेडिकल के क्षेत्र में DNA का काफी ज्यादा महत्व है. DNA की खोज के बाद इसमें अलग अलग तरीके से प्रैक्टिकल ककिये गए जिससे बहुत सी नई चीजें सामने आई. वर्तमान में DNA का महत्व मेडिकल क्षेत्र के अलावा कृषि के क्षेत्र में, कानूनी जांच में, फॉरेंसिक जांचों आदि में भी काफी होने लगा है. बहुत से अपराधों को सुलझाने में DNA काफी ज्यादा मददगार साबित हुआ है.

DNA की जांच से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि किसी बच्चे का पिता कौन है या फिर सम्बंधित व्यक्ति के साथ भाई, बहिन, बुआ आदि कोई रिश्ता तो नहीं है. कृषि के क्षेत्र में अधिक रोगप्रतिरोधक क्षमता व अच्छे प्रजनन वाले जीवों की पहचान के लिए भी DNA Test का उपयोग किया जाता है. वहीं DNA Test की मदद से मेडिकल क्षेत्र में अनुवांशिक बीमारी की पहचान कर उनकी अगली पीढ़ी के लिए रोकथाम के लिए प्रयास भी किये जाते हैं.

DNA के बारे में कुछ आश्चर्यजनक तथ्य

  • केवल 1 ग्राम DNA में 700 टेराबाइट तक की जानकारी स्टोर किया जा सकता है।
  • दुनिया की पूरी डेटा को DNA में स्टोर किया जा सकता है. इतना ही नहीं पूरी दुनिया में जितना भी डाटा इंटरनेट पर उपलब्ध है उसे स्टोर करने के लिए मात्र 2 ग्राम DNA ही पर्याप्त होगा।
  • मनुष्य के शरीर के किसी भी अंग द्वारा DNA का परीक्षण किया जा सकता है. जयादातर मामलों में खून, गाल की कोशिका, बालों या मूत्र के सैंपल से किया जाता है।
  • यदि मनुष्य के शरीर में मौजूद DNA को यदि सुलझाया जाए तो यह इतने लंबे होंगे कि ये सूर्य से पृथ्वी तक 300 गुना बार पहुंच कर वापस चले जायेंगे.

Ad:

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.