Uttar Pradesh State Symbols (उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतीक चिन्ह)

Uttar Pradesh State Symbols in Hindi – उत्तर प्रदेश राज्य के महत्वपूर्ण प्रतीक चिन्ह

उत्तर प्रदेश राज्य का राजकीय चिन्ह: मछली एवं तीर कमान

उत्तर प्रदेश राज्य का राजकीय चिन्ह मछली एवं तीर कमान है. इसमें एक वृत्त में ऊपर धनुष, बीच में बहती गंगा-यमुना नदियां और नीचे दायें और बायें दो मछलियाँ हैं।

उत्तर प्रदेश का राज्य पशु: बारहसिंघा

उत्तर प्रदेश का राज्य पशु बारहसिंघा है. इसका अंग्रेजी नाम स्वैम्प डियर और वैज्ञानिक नाम रूसरवस डुवाओसेली है। इस जीव की ऊँचाई 130-135 सेमी, वजन लगभग 180 किग्रा तथा सींगों की औसत लम्बाई 75 सेमी. होती है। Uttar Pradesh State Symbols

उत्तर प्रदेश की राज्य मछली: मोय, चीतल

उत्तर प्रदेश की राज्य मछली मोय यानि चीतल है. इसका अंग्रेजी नाम चीतल और वैज्ञानिक नाम चिताला है। यह भारत में गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, कोसी, गोमती, गेरुआ, सतलुज, केन, बेतवा एवं महानदी नदियों में पायी जाती है। इसकी अधिकतम लम्बाई 150 सेमी. एवं अधिकतम वजन 14 किग्रा. होता है।

उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी: सारस

उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी सारस है. इसका अंग्रेजी नाम सारस, क्रेन और वैज्ञानिक नाम ग्रूस एंटीगोन है। यह लगभग 5 से 6 फीट तक ऊँचा तथा 8 फीट तक पंखों के विस्तार के साथ कद में उड़ने वाले पक्षियों में सबसे ऊँचा पक्षी है। सारस उत्तरी एवं केन्द्रीय भारत, पाकिस्तान तथा नेपाल देश में पाए जाते है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण राजकीय चिन्ह

उत्तर प्रदेश का राज्य वृक्ष: अशोक

उत्तर प्रदेश का राज्य वृक्ष अशोक है. इसका अंग्रेजी नाम अशोक और वैज्ञानिक नाम सराका असोका है। स्थानीय भाषा में इसे सीता अशोक भी कहा जाता है। सामान्यतः यह वृक्ष सघन छत्र होने के कारण उद्यानों, मार्गों के किनारे, आवास परिसरों व मंदिरों में लगाये जाते हैं।

उत्तर प्रदेश का राज्य पुष्प: पलाश, ढाक, टेसू

उत्तर प्रदेश का राज्य पुष्प पलाश है इसे ढाक और टेसू नाम से भी जाना जाता है. इसका अंग्रेजी नाम फ्लेम ऑफ़ द फॉरेस्ट और वैज्ञानिक नाम ब्यूटिया मोनोस्पर्मा है। इसके डेढ़ से दो इंच आकार के नारंगी लाल रंग के पुष्प फरवरी से मार्च के मध्य निकलते हैं।

2 thoughts on “Uttar Pradesh State Symbols (उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतीक चिन्ह)”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!