Registan Famous Deserts Hindi (विश्व के प्रमुख रेगिस्तान)

Registan Famous Deserts Hindi / विश्व के प्रमुख रेगिस्तान / World’s famous Deserts in Hindi

रेगिस्तान क्या है? (What is Desert)

रेगिस्तान या मरुस्थल एक ऐसे भौगोलिक क्षेत्रों को कहा जाता है जहां जलपात (वर्षा तथा हिमपात का योग) अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा काफी कम रहता है। प्रायः (गलती से) रेतीले रेगिस्तानी मैदानों को मरुस्थल कहा जाता है जोकि गलत है। यह बात और है कि भारत में सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र (थार) एक रेतीला मैदान है। रेगिस्तान या मरूस्थल (कम वर्षा वाला क्षेत्र) का रेतीला होना आवश्यक नहीं। मरुस्थल का गर्म होना भी आवश्यक नहीं है। अंटार्कटिक, जोकि बर्फ से ढका प्रदेश है, विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है. विश्व के अन्य देशों में कई ऐसे मरुस्थल हैं जो रेतीले नहीं है।

रेगिस्तान या मरुस्थल का लक्षण (Features of Desert)

किसी रेगिस्तान या मरुस्थल का सामान्य गुण तो यह है कि इसमें वर्षा कम होती है। ये क्षेत्र प्रायः विरल आबादी, नगण्य वनस्पति, पत्तों की जगह काटें, जल के स्त्रोतों की कमी, जलापूर्ति से अधिक वाष्पीकरण वाले क्षेत्र हैं। विश्व के केवल 20% मरुस्थल रेतीले हैं। रेत प्रायः परतों में बिछी होती है। रेतीले क्षेत्रों के दैनिक तापमान में बहुत विविधता होती है। लगभग सभी मरुस्थल समतल हैं। Registan Famous Deserts Hindi

रेगिस्तान या मरुस्थल के प्रकार (Types of Desert)

किसी भी रेगिस्तान या मरुस्थल को वर्षा, औसत तापमान, साल में बिना वर्षा (या हिमपात) के दिनों की संख्या इत्यादि के आधार पर बांटा जा सकता है। भारत का थार मरुस्थल एक ऊष्ण कटिबंधीय मरुस्थल है जिसके कारण ही यह रेतीला भी है।

रेगिस्तानों का वर्गीकरण (Classification of Desert)

तापमान के आधार पर

तापमान के आधार पर रेगिस्तान को ३ भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है:

  • उष्ण कटिबंधीय मरुस्थल
  • उपोष्ण कटिबेधीय मरुस्थल
  • शीत कटिबंधीय मरुस्थल

जलपात के आधार पर

वर्षा तथा हिमपात के कुल को जलपात कहते हैं। अगर किसी क्षेत्र में 200 मिलिमीटर से भी कम जलपात हो तो वह एक प्रकार का मरुस्थलीय प्रदेश है। इसी प्रकार 250-500 मिलिमीटर तक के क्षेत्र को अलग वर्ग में रखा जा सकता है। Registan Famous Deserts Hindi

वृष्टिछाया क्षेत्र

जब किसी विशाल पर्वत की वजह से वर्षा के बादल आगे की दिशा में नहीं बढ़ पाते हैं, तब उसके आगे का प्रदेश वृष्टिहीन हो जाता है और इसे वृष्टिछाया क्षेत्र कहते हैं।

पर्वतीय क्षेत्र

अधिक ऊंचे पर्वतों (जैसे कि हिमालय) पर वर्षा नहीं होती इसलिए इन्हें भी मरुस्थल का श्रेणी में रखा जाता है।

इसे भी पढ़ें: विश्व के प्रमुख महासागर और उनकी विशेषताएं

विश्व के प्रमुख रेगिस्तान (World’s famous Deserts)

क्रम रेगिस्तान क्षेत्रफल (वर्गकिलोमीटर) विस्तार क्षेत्र
1. सहारा रेगिस्तान 8400000 अल्जीरिया, चाड, लीबिया, माली, मारीतानिया, नाइजर, सूडान, ट्यूनीशिया, मिस्र, मोरक्को
2. ऑस्ट्रेलिया रेगिस्तान 1550000 ग्रेट सेंट्री, ग्रेट विक्टोरिया, सिम्पसन, गिब्सन, स्टुवर्ट, रेगिस्तान क्षेत्र इसमें सम्मलित हैं.
3. अरेबियन रेगिस्तान 1300000 दक्षिण अरब, सउदी अरब, यमन, सीरिया, काली क्षेत्र और नाफुद क्षेत्र के रेगिस्तान सम्मलित हैं.
4. गोबी रेगिस्तान 1040000 मंगोलिया और चीन
5. कालाहारी रेगिस्तान 520000 बोत्स्वाना (अफ्रीका मध्य)
6. टाकला माकन रेगिस्तान 320000 सीक्यांग (चीन)
7. सोनोरन रेगिस्तान 310000 एरिजोना एवं कैलिफोर्निया (अमेरिका तथा मैक्सिको)
8. नामिब रेगिस्तान 310000 दक्षिण अफ्रीका (नामीबिया)
9. कराकुम रेगिस्तान 270000 तुर्कमेनिस्तान
10. थार रेगिस्तान 260000 उत्तरी पश्चिमी भारत और पकिस्तान
11. सोमाली रेगिस्तान 260000 सोमालिया (अफ्रीका)
12. अटाकामा रेगिस्तान 180000 उत्तरी चिली (दक्षिण अमेरिका)
13. काजिल्कुम रेगिस्तान 180000 उज्बेगिस्तान, कजाकिस्तान
14. दस्ते-ए-लूट रेगिस्तान 52000 पूर्वी इरान
15. मोजाब रेगिस्तान 35000 दक्षिण कैलिफोर्निया (अमेरिका)

नोट: काराकुम और काजिलकुम, दोनों के सम्मलित रूप को तुर्किस्तान मरुस्थल के नाम से भी जाना जाता है Registan Famous Deserts Hindi

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Join Telegram Join WhatsApp