Site icon HindiSarkariResult

मकर रेखा (Makar Rekha) Tropic of Capricorn in Hindi

http://www.hindisarkariresult.com/makar-rekha/

Makar Rekha (Tropic of Capricorn in Hindi)

Makar Rekha, मकर रेखा, (Tropic of Capricorn, ट्रॉपिक ऑफ़ कैप्रीकॉर्न) दक्षिणी गोलार्द्ध में विषुवत रेखा से 23½° की कोणीय दूरी पर पश्चिम से पूरब ओर खींची गई काल्पनिक वृत्त/रेखा है। मकर रेखा के उत्तर में तथा कर्क रेखा के दक्षिण मे स्थित क्षेत्र उष्ण कटिबन्धीय क्षेत्र कहलाता है। 22 दिसम्बर को सूर्य मकर रेखा पर लम्बवत चमकता है। मकर रेखा पाँच प्रमुख अक्षांश रेखाओं में से एक हैं जो पृथ्वी के मानचित्र पर परिलक्षित होती हैं।

पृथ्वी की पांच प्रमुख अक्षांश रेखाएं

  1. विषुवत रेखा या विषुवत वृत्त या इक्वेटर (0°)
  2. कर्क रेखा (Tropic of Cancer) – यह उत्तरी गोलार्ध में 23½° N में स्थित है।
  3. मकर रेखा (Tropic of Capricorn) – यह दक्षिणी गोलार्द्ध 23½° S में स्थित है।
  4. आर्कटिक वृत्त/रेखा/गोला – यह विषुवत वृत्त के उत्तर में  66½° N अक्षांश पर स्थित है।
  5. अंटार्कटिक वृत्त/रेखा/गोला – यह विषुवत वृत्त के दक्षिणी भाग में 66½° S अक्षांश पर स्थित है।

मकर रेखा (Makar Rekha) से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य

इसे भी पढ़ें: भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा

मकर रेखा (Makar Rekha) पर स्थित देश

मकर रेखा (Makar Rekha) निम्नलिखित 10 देशों से होकर गुजरती है

इसे भी पढ़ें: कर्क रेखा

मकर रेखा (Makar Rekha) से गुजरने वाले देशों को याद करने की ट्रिक्स

इन देशों को याद करने की ट्रिक बहुत ही आसान है:

अर्ज किया है, बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका आना

और मोजे में डालकर चिप ब्राजील ले जाना

यहाँ-

अर्ज: अर्जेन्टीना

आना: आस्ट्रेलिया और नाम्बिया

मोजे: मोजाम्बिक

में डालकर: मेडागास्कर

चिप: चिली और पैराग्वे

बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील पूरा लिखा हुआ है.

Exit mobile version