मकर रेखा (Makar Rekha) Tropic of Capricorn in Hindi

Makar Rekha, मकर रेखा, (Tropic of Capricorn, ट्रॉपिक ऑफ़ कैप्रीकॉर्न) दक्षिणी गोलार्द्ध में विषुवत रेखा से 23½° की कोणीय दूरी पर पश्चिम से पूरब ओर खींची गई काल्पनिक वृत्त/रेखा है। मकर रेखा के उत्तर में तथा कर्क रेखा के दक्षिण मे स्थित क्षेत्र उष्ण कटिबन्धीय क्षेत्र कहलाता है। 22 दिसम्बर को सूर्य मकर रेखा पर लम्बवत चमकता है। मकर रेखा पाँच प्रमुख अक्षांश रेखाओं में से एक हैं जो पृथ्वी के मानचित्र पर परिलक्षित होती हैं।

पृथ्वी की पांच प्रमुख अक्षांश रेखाएं

  1. विषुवत रेखा या विषुवत वृत्त या इक्वेटर (0°)
  2. कर्क रेखा (Tropic of Cancer) – यह उत्तरी गोलार्ध में 23½° N में स्थित है।
  3. मकर रेखा (Tropic of Capricorn) – यह दक्षिणी गोलार्द्ध 23½° S में स्थित है।
  4. आर्कटिक वृत्त/रेखा/गोला – यह विषुवत वृत्त के उत्तर में  66½° N अक्षांश पर स्थित है।
  5. अंटार्कटिक वृत्त/रेखा/गोला – यह विषुवत वृत्त के दक्षिणी भाग में 66½° S अक्षांश पर स्थित है।

मकर रेखा (Makar Rekha) से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य

  • मकर रेखा पृथ्वी की दक्षिणतम अक्षांश रेखा हैं, जिसपर सूर्य दोपहर के समय लम्बवत चमकता हैं।
  • यह घटना दिसंबर संक्रांति के समय होती हैं। जब दक्षिणी गोलार्ध सूर्य के समकक्ष अत्यधिक झुक जाता है।
  • जिस तरह दक्षिणी गोलार्ध में मकर रेखा है ठीक उसी तरह उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा है।
  • मकर रेखा के दक्षिण में स्थित अक्षांश, दक्षिण शीतोष्ण क्षेत्र मे आते हैं।
  • मकर रेखा के उत्तर तथा कर्क रेखा के दक्षिण मे स्थित क्षेत्र उष्णकटिबन्ध कहलाता है।
  • मकर रेखा किन देशों से होकर गुजरती है?

इसे भी पढ़ें: भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा

मकर रेखा (Makar Rekha) पर स्थित देश

मकर रेखा (Makar Rekha) निम्नलिखित 10 देशों से होकर गुजरती है

  • अर्जेन्टीना
  • बोत्सवाना
  • दक्षिण अफ्रीका
  • आस्ट्रेलिया
  • नाम्बिया
  • मोजाम्बिक
  • मेडागास्कर
  • चिली
  • पैराग्वे
  • ब्राजील

इसे भी पढ़ें: कर्क रेखा

मकर रेखा (Makar Rekha) से गुजरने वाले देशों को याद करने की ट्रिक्स

इन देशों को याद करने की ट्रिक बहुत ही आसान है:

अर्ज किया है, बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका आना

और मोजे में डालकर चिप ब्राजील ले जाना

यहाँ-

अर्ज: अर्जेन्टीना

आना: आस्ट्रेलिया और नाम्बिया

मोजे: मोजाम्बिक

में डालकर: मेडागास्कर

चिप: चिली और पैराग्वे

बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील पूरा लिखा हुआ है.

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Join Telegram Join WhatsApp