India Famous Sanctuaries / Wildlife Sanctuaries in India / भारत के प्रमुख वन्यजीव अभ्यारण्य
भारत में 531 वन्यजीव अभयारण्य हैं, जिन्हें वन्य जीवन अभयारण्य (IUCN श्रेणी II सुरक्षित क्षेत्र) कहा जाता है। इनमें से 22 बाघ अभयारण्य बाघ परियोजना द्वारा संचालित हैं, जो बाघ-संरक्षण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। कुछ वन्य अभयारण्यों को जैसे केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को अब राष्ट्रीय उद्यान का दर्ज़ा मिल गया है जबकि पहले ये वन्य जीव अभ्यारण्य था।
इसे भी पढ़ें: राष्ट्रिय पार्क और वन्यजीव अभ्यारण्य में अंतर
कुछ राष्ट्रीय उद्यान व वन्य जीवन अभयारण्य अपनी कुछ मुख्य प्राणी प्रजातियों के संरक्षण के कारण राष्ट्रीय महत्व रखते हैं अतः उन्हें राष्ट्रीय वन्य जीवन अभयारण्य कहा जाता है जैसे: राष्ट्रीय चम्बल वन्य जीव अभयारण्य जो 1978 में घड़ियाल संरक्षण हेतु बनाया गया है। India Famous Sanctuaries
भारत के प्रमुख वन्यजीव अभ्यारण (Wildlife Sanctuaries in India)
भारत के प्रमुख वन्यजीव अभ्यारण (Wildlife Sanctuaries in India) निम्नलिखित हैं:
| क्रमांक | राष्ट्रीय उद्यान/अभ्यारण्य | राज्य | प्रमुख वन्यजीव प्राणी |
| पलामू अभ्यारण्य | झारखंड | हाथी, हिरण, तेंदुआ, सांभर, जंगली सूअर | |
| दाल्मा वन्य जीव अभ्यारण्य | झारखंड | हाथी, हिरण, तेंदुआ, भालू, जंगली सूअर | |
| हजारीबाग वन्य जीव अभ्यारण्य | झारखंड | चीता, भालू, तेंदुआ, चीतल, सांभर, जंगली सूअर | |
| कैमूर वन्य जीव अभ्यारण् | बिहार | बाघ, नीलगाय, घड़ियाल, सांभर, जंगली सूअर | |
| गिर राष्ट्रीय उद्यान | गुजरात | शेर, सांभर, तेंदुआ, जंगली सूअर | |
| नल सरोवर अभ्यारण्य गुजरात जल-पक्षी | |||
| जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान | उत्तराखंड | हाथी, बाघ, चीता, हिरण, भालू, नीलगाय, सांभर, जंगली सूअर | |
| दुधवा राष्ट्रीय उद्यान | उत्तर प्रदेश | हाथी, बाघ, चीता, हिरण, नीलगाय, तेंदुआ | |
| चन्द्रप्रभा अभ्यारण्य | उत्तर प्रदेश | चीता, भालू, नीलगाय, तेंदुआ, सांभर | |
| बन्दीपुर राष्ट्रीय उद्यान | कर्नाटक | हाथी, चीता, तेंदुआ, हिरण, चीतल, सांभर, | |
| भद्रा अभ्यारण्य | कर्नाटक | भालू, हाथी, सांभर, तेंदुआ, हिरण | |
| सोमेश्वर अभ्यारण्य | कर्नाटक | चीता, जंगली कुत्ता, हिरण, तेंदुआ, सांभर | |
| तुंगभद्रा अभ्यारण्य | कर्नाटक | तेंदुआ, चीतल, काला हिरण, चौसिंगा और पक्षी | |
| पाखाल वन्य जीव अभ्यारण्य | आंध्र प्रदेश | चीता, तेंदुआ, सांभर, भालू, जंगली सूअर | |
| कावला वन्य जीव अभ्यारण्य | आंध्र प्रदेश | चीता, तेंदुआ, सांभर, भालू, जंगली सूअर, चीतल | |
| मानस राष्ट्रीय उद्यान | असम | हाथी, चीता, भालू, एक सींग वाला गेंडा, लंगूर, हिरण | |
| काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान | असम | चीता, एक सींग वाला गेंडा, हुन्गली सूअर, भैंसा | |
| घाना पक्षी विहार | राजस्थान | सांभर, काला हिरण, जंगली सूअर, मुर्गा, घड़ियाल, साइबेरियन क्रेन। | |
| रणथम्भौर अभ्यारण्य | राजस्थान | चीता, बाघ, शेर, तेंदुआ, लक्कड़बग्घा, भालू, नीलगाय, सांभर | |
| कुंभलगढ़ अभ्यारण्य | राजस्थान | चीता, नीलगाय, सांभर, भालू, नीलगाय | |
| पेंच राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | चीता, नीलगाय, सांभर, भालू, जंगली सूअर | |
| तंसा अभ्यारण्य | महाराष्ट्र | तेंदुआ, सांभर, चौसिंगा, जंगली सूअर, चीतल, पक्षी | |
| वोरिविली राष्ट्रीय उद्यान | महाराष्ट्र | लंगूर, हिरण, सांभर, तेंदुआ, जंगली सूअर | |
| अबोहर अभ्यारण्य | पंजाब | जंगली सूअर, हिरण, नीलगाय, काला हंस, कबूतर | |
| चिक्ला अभ्यारण्य | ओडिशा | क्रेन, जलकौवा, पेलिवन,प्रवासी पक्षी | |
| सिम्लिपाल अभ्यारण्य | ओडिशा | हाथी, बाघ, चीता, तेंदुआ, सांभर, हिरण, मगरमच्छ, जलीय पक्षी | |
| वेदांतगल अभ्यारण्य | तमिलनाडु | जलीय पक्षी | |
| इंदिरा गांधी अभ्यारण्य | तमिलनाडु | हाथी, बाघ, चीतल, तेंदुआ, सांभर, रीछ, जंगली कुत्ता, लंगूर | |
| मुदुमलाई अभ्यारण्य | तमिलनाडु | हाथी, चीता, तेंदुआ, सांभर, हिरण, जंगली कुत्ते | |
| डाम्फा अभ्यारण्य | मिजोरम | कोबरा, चीता, बिल्ली, फीजेंट | |
| पेरियार अभ्यारण्य | केरल | चीता, हाथी, तेंदुआ, सांभर, हिरण, भालू, नीलगाय, जंगली सूअर | |
| पराम्बिकुलम अभ्यारण्य | केरल | चीता, हाथी, तेंदुआ, सांभर, हिरण, नीलगाय, जंगली सूअर | |
| कान्हा राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | बाघ, चीतल, तेंदुआ, सांभर, बारहसिंघा | |
| पंचमढ़ी अभ्यारण्य | मध्य प्रदेश | बाघ, तेंदुआ, सांभर, नीलगाय, चीतल, हिरण, भालू, जंगली भैंसा। | |
| डाचिगम राष्ट्रीय उद्यान | जम्मू-कश्मीर | तेंदुआ, काला भालू, लाल भालू, हिरण, | |
| किश्तवार राष्ट्रीय उद्यान | जम्मू-कश्मीर | काला हिरण, जंगली याक, तिब्बती गधा | |
| बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | बाघ, तेंदुआ, सांभर, भालू, चकोर | |
| नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान | कर्नाटक | चीता, हाथी, तेंदुआ, सांभर, भालू, चकोर, तीतर, | |
| पखुई वन्य जीवन अभ्यारण्य | अरुणाचल प्रदेश | हाथी, अजगर, हिरण, सांभर | |
| सुल्तानपुर झील अभ्यारण्य | हरियाणा | विभिन्न जल पक्षी | |
| रोहिला राष्ट्रीय उद्यान | हिमाचल प्रदेश | कस्तूरी हिरण, भूरा भालू, पहाड़ी मुर्गा, पहाड़ी तेंदुआ | |
| सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान | पश्चिम बंगाल | बाघ, चीता, हिरण, मगरमच्छ | |
| भगवान् महावीर उद्यान | गोवा | हिरण, चूहा, साही, सांभर | |
| नोंगखाइलेम अभ्यारण्य | मेघालय | हाथी, चीता, बाघ, हिरण, सांभर, भालू | |
| कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान | मणिपुर | हिरण, जंगली बकरी, विभिन्न जल पक्षी |
भारत के सबसे चर्चित वन्यजीव अभ्यारण्य
| अभ्यारण्य | स्थान | |
|---|---|---|
| 1 | चन्द्रप्रभा अभ्यारण्य | उत्तरप्रदेश |
| 2 | बांदीपुर अभ्यारण्य | कर्नाटक |
| 3 | केवलादेव घाना पक्षी विहार | राजस्थान |
| 4 | दचीगाम अभ्यारण्य | कश्मीर |
| 5 | गिर लायन अभ्यारण्य | गुजरात |
| 6 | जलद पारा अभ्यारण्य | पश्चिम बंगाल |
| 7 | कांजीरंगा अभ्यारण्य | असम |
| 8 | मानस अभ्यारण्य | असम |
| 9 | मदुमलाई अभ्यारण्य | तमिलनाडु |
| 10 | पेरियार अभ्यारण्य | केरल |
| 11 | रंगाथिटू पक्षी अभ्यारण्य | कर्नाटक |
| 12 | वेरान थगाई पक्षी अभ्यारण्य | तमिलनाडु |

Leave a Reply